अरूणाचल प्रदेश में सुखोई विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट एस अचुदेव के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखकर दुर्घटना की जांच की मांगी की है।
मोदी और वायु सेना प्रमुख बिरेंद्र सिंह धनोवा को लिखी चिठ्ठी में परिवार ने सीबीआई, रॉ और आईबी से जांच की मांग की है। पत्र में अचुदेव की मौत को संदिग्ध बताते हुए लिखा गया कि अचुदेव ने परिवार से दूर रहकर वायुसेना की सेवा की। मैं आपसे इस पूरी घटना की जांच और रहस्यों का पता लगाने के लिए अनुरोध करता हूं।
बता दें असम के तेजपुर स्थित वायुसेना के बेस से 23 मई की सुबह उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद से ही यह विमान लापता हो गया था। विमान अपने नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था, जब इसका संपर्क राडार से टूटा था। संपर्क टूटने से पहले विमान तेजपुर से 60 किमी उत्तर की तरफ उड़ रहा था। विमान जब अरुणाचल के डौलसांग इलाके में था तभी रेडार से रेडियो संपर्क खो बैठा।
सुखोई 30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का बेहद हाइटेक लड़ाकू विमान है। इस लड़ाकू विमान को भारत ने रूस की मदद से मिलकर बनाया है । भारतीय वायुसेना का यह विमान 3000 किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है।