फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट : सरकार ने कहा- देश में कम तापमान वाले कोविड टीकों के भंडारण की पर्याप्त क्षमता

Mon, 28 Jun 2021 03:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

फिलहाल देश में दो कोरोना टीके कोविशील्ड और कोवॉक्सिन उपलब्ध हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान वाली जगह की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को देश में उन कोविड-19 टीकों के भंडारण की भी पर्याप्त क्षमता होने की जानकारी दी है, जिन्हें रखने के लिए बेहद कम तापमान की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन


सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि इन कोरोना टीकों को माइनस 15 से 20 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है और देश में इसके लिए 29000 कोल्ड चेन प्वॉइंट्स (सीसीपी) मौजूद हैं। 

सुप्रीम कोर्ट कोविड-19 महामारी के दौरान आवश्यक सप्लाई के वितरण और सेवाओं के सिलसिले में स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत में शनिवार को दाखिल हलफनामे में कहा कि फिलहाल दो कोरोना टीके कोविशील्ड और कोवॉक्सिन उपलब्ध हैं, जिन्हें स्टोर करने के लिए 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान वाली जगह की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


केंद्र ने कहा कि भविष्य में अन्य कोरोना टीकों के आने पर कोल्ड स्टोरेज की इस क्षमता को बदला जा सकता है। इसके लिए टीका उपलब्ध होने पर उचित कदम उठाने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। केंद्र ने बताया कि देश में उन टीकों के भंडारण की भी क्षमता मौजूद है, जिन्हें माइनस 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान की आवश्यकता होती है।

केंद्र ने कहा कि रूस के कोरोना टीके स्पुतनिक-वी के लिए माइनस 18 डिग्री सेल्सियस के भंडारण की आवश्यकता होती है। इसके लिए मौजूद 29,142 सीसीपी में से चार राष्ट्रीय स्तर के स्टोर का परिचालन केंद्रीय सरकारी मेडिकल स्टोर डिपो (जीएमएसडी) करता है, जबकि बाकी की जिम्मेदारी संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की है।

राष्ट्रीय स्तर से तहसील स्तर तक फैले इन सीसीपी में टीकों को रखने और टीकाकरण केंद्रों तक ले जाने के लिए वॉक-इन कूलर, वॉक-इन फ्रीजर, आइस-लाइन्ड रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर, कोल्ड बॉक्स और आइस पैक फ्रीजिंग की व्यवस्था होती है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के मुताबिक, इन सीसीपी की क्षमता को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए बढ़ाया गया है।

ऐसे है सीसीपी का बंटवारा

  • 37 राज्य टीका स्टोर
  • 114 क्षेत्रीय टीका स्टोर
  • 723 जिला स्तरीय स्टोर
  • 28,268 तहसील स्तरीय स्टोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें