फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की टोपी: प्रहलाद पटेल ने कहा- नेताजी की टोपी सुरक्षित, फिलहाल विक्टोरिया मेमोरियल के पास

Mon, 28 Jun 2021 03:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • नेताजी के परपोते चंद्र कुमार बोस ने ट्वीट किया था कि नेताजी की टोपी को जहां के लिए दिया गया था, उसके बजाय उसे अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रहलाद पटेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की टोपी और तलवार सुरक्षित है और फिलहाल कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल को प्रदर्शनी के लिए दी गई है। उनसे संबंधित 24 चीजें विक्टोरिया मेमोरियल को लोन पर दी गई हैं जिन्हें जल्द वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन


नेताजी के परपोते ने ‘नेताजी कैप मिसिंग’ हैशटैग से किया था ट्वीट
दरअसल, नेताजी के परपोते चंद्र कुमार बोस ने ट्वीट किया था कि नेताजी की टोपी को जहां के लिए दिया गया था, उसके बजाय उसे अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया गया। चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी की टोपी लाल किले में नेताजी को समर्पित संग्रहालय के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया था।

इसे लाल किले के संग्रहालय में रखा जाना था, लेकिन इसे दूसरी जगह भेज दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री से टोपी को वापस लाल किले में रखे जाने का अनुरोध किया। उन्होंने ‘नेताजी कैप मिसिंग’ हैशटैग से ट्वीट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें