पत्रकार सुधीर चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी को सोमवार को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उनके मोबाइल के व्हाट्सएप अकाउंट पर पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबरों से उन्हें उकसाने वाले संदेश और तस्वीरें भेजी जा रही है। जिसके खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सुधीर चौधरी को वाट्सएप कॉल भी की गई। इसके जरिए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई। फोन करने वालों का कहना है कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसका कहना है कि वह पत्रकार के खिलाफ केरल में दर्ज एफआईआर के बारे में जानता है और जल्द उनके खिलाफ ऐसी ही कई अन्य एफआईआर दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में दर्ज कराई जाएंगी।