जानी-मानी लेखिका और इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति अपनी सादगी और मोटिवेशनल स्पीच के लिए जानी जाती हैं। नारायण मूर्ति की कंपनी इंफोसिस की पहली एंजेल इन्वेस्टर सुधा मूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खाने को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि वह अगर विदेश जाती हैं तो उन्हें खाने में डर लगता है। इसलिए वह एक बैग भरकर खाने का सामान लेकर जाती हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी हैं और आम तौर पर अपना भोजन साथ रखती हैं क्योंकि उन्हें चिंता है कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन के लिए एक ही चम्मच का उपयोग किया जाता है।
चम्मच को लेकर अजीब डर
सोशल मीडिया पर वायरल
उनकी इस बात का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग कई सवाल करने लगे। यूजर ने तुरंत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की विभिन्न प्रकार के मांस के साथ तस्वीर पोस्ट की और पूछा कि क्या सुनक के पास अपनी सास सुधा मूर्ति के लिए अलग चम्मच हैं?
पद्म भूषण से हो चुकी हैं सम्मानित
गौरतलब है, सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सुधा मूर्ति को इस साल पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पुरस्कार समारोह में उनकी बेटी व ब्रिटेन की प्रथम महिला अक्षता मूर्ति उपस्थित थीं। हाल के दिनों में, सुधा मूर्ति ने कई टेलीविजन शो में अपनी जिंदगी के बारे में कई अज्ञात कहानियों का खुलासा किया।