फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Murty: राज्यसभा में बोलीं सुधा मूर्ति, कहा- सामाजिक नवाचार करने वाले लोगों को सराहना की जरूरत

Thu, 11 Dec 2025 03:05 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने राज्यसभा में कहा है कि जो लोग आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।
 
विज्ञापन
सुधा मूर्ति - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा की मनोनीत सदस्य सुधा मूर्ति ने गुरुवार को कहा कि हम तकनीकी उपलब्धियों की तो खूब सराहना करते हैं, लेकिन वहीं समाज की रोजमर्रा की समस्याओं का हल निकालने वाले असली नवाचार करने वालों को पहचान नहीं मिल पाती। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक नवाचार करने वाले लोग, जो आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए नए तरीके और समाधान खोजते हैं, उन्हें भी उतनी ही अहमियत और सम्मान मिलना चाहिए। उनका काम सीधे समाज की भलाई से जुड़ा होता है।

विज्ञापन


इडली ग्राइंडर जैसे नवाचारों ने जीवन को बदल दिया 
शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए मूर्ति ने कहा कि इडली ग्राइंडर जैसे नवाचारों ने जीवन को बदल दिया है, विशेष रूप से महिलाओं के जीवन को, फिर भी उनके आविष्कारकों को काफी हद तक भुला दिया गया है। आगे उन्होंने कहा, "जब आप कोई तकनीकी नवाचार करते हैं, तो आपकी उपलब्धियों के लिए आपका सम्मान किया जाता है, आपको पुरस्कार मिलता है, लोग ताली बजाते हैं, लेकिन जब अन्य उपलब्धियों की बात आती है, तो लोग परवाह नहीं करते।"

जापानी आविष्कारक का हवाला दिया 
वैश्विक उदाहरणों की करते हुए मूर्ति ने क्यूआर कोड के जापानी आविष्कारक का हवाला दिया, जिन्होंने अपने नवाचार का पेटेंट नहीं कराने का विकल्प चुना, जिससे यह दुनिया भर में स्वतंत्र रूप से उपलब्ध हो गया। उनका कहना था कि  इसे मुफ्त में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' (बहुत से लोगों के कल्याण और सुख के लिए)।"
विज्ञापन


मनोनीत सदस्य ने कहा कि अगर सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार स्थापित किए हैं। कॉर्पोरेट मामलों के विभाग द्वारा सीएसआर मान्यता से लेकर वाणिज्य और उद्योग विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी पुरस्कार तक। लेकिन सामाजिक नवाचार के लिए कोई समर्पित पुरस्कार श्रेणी नहीं है। "मैं भारत सरकार से अनुरोध करती हूं कि वह एक नई पुरस्कार श्रेणी सामाजिक नवाचार श्रेणी शुरू करे, ताकि सामाजिक नवाचार को मान्यता और सम्मान मिल सके और हम सभी समाज को इसका लाभ मिल सके।" 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें