फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के कोडागु में बाढ़ जैसे हालात, एनडीआरएफ ने तीन महीने के बच्चे को बचाया

Sun, 09 Aug 2020 06:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, कोडागू/बंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कर्नाटक के कोडागू जिले में बारिश के कारण कावेरी नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे 3 महीने के बच्चे को एनडीआरएफ ने बचा लिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने बाढ़ में घिरे बेलागुंडी गांव से बच्चे को निकालने के लिए निरंतर चल रही बारिश के दौरान ही अभियान चलाया। गांव से दो अन्य परिवारों को भी बाढ़ के पानी में डूबने से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण कोडागू जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उधर, रायचूर जिले में शनिवार सुबह 10 बजे नारायणपुर बांध से करीब 2.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण कृष्णा नदी और जिले की अन्य नदियों में अचानक पानी बढ़ जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें