अब तक 3000 लोगों ने छोड़ा सूडान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि आईएएफ सी-130जे फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं। लगभग 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं। साथ ही उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सूडान से निकाले जा रहे हमारे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सम्मान..।