फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में 'पृथ्वी-2' का सफल परीक्षण, भारत की एक और ताकतवर मिसाइल

Thu, 22 Feb 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने रात मेक इन इंडिया के तहत बनी अपनी पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण किया। तकरीबन रात 8.30 बजे ओडिशा के आईटीआर केंद्र में इसका सफल परीक्षण किया गया है। पृथ्वी-2 मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने से लेकर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन


ओडिशा के बालासोर में हुआ सफल परीक्षण

रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस परीक्षण की जानकारी दी गई है। यह मिसाइल चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से दागा गया। बात दें कि इससे पहले 18 जनवरी को अग्नि-5, छह फरवरी को अग्नि-1 और 20 फरवरी को अग्नि-2 का ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सफल परीक्षण किया गया था।

पृथ्वी-2 मिसाइल की ताकत

1000 किलोग्राम तक का हथियार ले जान में सक्षम

350 किलोमीटर तक मारने की क्षमता

दोहरे इंजन की Liquid propellant तकनीक

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक पृथ्वी-2 कई खासियतों के चलते आधुनिक है। यह अपने प्रक्षेप से बड़ी कुशलता से आगे बढ़ने का माद्दा रखती है। 350 किलोमीटर मार करने की क्षमता व 1000 किलोग्राम तक वजन ढोना इसकी खासियत है। जिसके चलते यह युद्ध स्थिति में सेना को अधिक मदद पहुंचाएगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों की देखरेख में इसका प्रशिक्षण किया गया है। जिसमें यह सफलतापूर्वक सैन्य अभ्यासों के बाद अब दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें