फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर सात रुपये महंगा

Fri, 01 Sep 2017 08:53 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
विज्ञापन
सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमत में सात रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। यह सरकार के हर माह सिलेंडर की कीमत में वृद्धि करने के निर्णय के अनुरूप है।
विज्ञापन


इससे इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी तरह की सब्सिडी को खत्म किया जा सकेगा। विमान ईंधन एटीएफ के दाम भी चार प्रतिशत बढ़ाए गए हैं।

पढ़ेंः-  महंगाई का तगड़ा झटका: घरेलू सिलेंडर 73, व्यवसायिक 113.50 रुपया महंगा

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में 487.18 रुपये हो गई है जो पहले 479.77 रुपये थी।
विज्ञापन


वहीं, विमान ईंधन की कीमत अब 50,200 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह पहले रहे 48110 रुपये किलोलीटर के दाम से 1910 रुपये अधिक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें