प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ को दिए साक्षात्कार के दौरान उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को दिए सख्त संदेश के बाद पहली बार स्वामी ने अपने ट्वीट में पीएम का जिक्र किया है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार को किए अपने एक ट्वीट में कहा कि मुख्य धारा की मीडिया ने उन्हें गलत समझा। उन्होंने मुझसे यह उम्मीद की कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टाइम्स नाऊ को दिए गए साक्षात्कार के बाद उन पर हमला करूंगा। उन्होंने सही नहीं समझा। उसके बाद वो मेरे ट्वीट्स को तोड़ने-मरोड़ने लगे।
हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि स्वामी किन ट्वीट्स की बात कर रहे हैं जिन्हें तोड़ा मरोड़ा गया है। वहीं इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि स्वामी उन ट्वीट्स को भी बताएंगे जो उनके अनुसार तोड़े मरोड़े गए हैं।
MSM has misread me. They had expected me to attack Namo after the Times Now interview. Got it wrong. Then they twisted my twts. Wrong again!
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 3, 2016
स्वामी ने कहा था, प्रचार मेरे पीछे भागता है
- फोटो : Getty Images
इससे पहले 29 जून को ट्वीट कर के स्वामी ने कहा था कि प्रचार उनके पीछे भागता है। उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी की नसीहत के बावजूद सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की के सुर में कोई बदलाव नहीं आया है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को कहा था कि वह प्रचार के पीछे नहीं भागते बल्कि प्रचार उनके पीछे बेतहाशा भागता है। इस संदर्भ में उन्होंने अपने दरवाजे के बाहर खड़े बहुत से मीडियाकर्मियों का हवाला दिया। स्वामी ने ट्वीट किया, ‘नई समस्या जब प्रचार लगातार एक राजनीतिज्ञ के पीछे भागता है। 30 ओवी आपके घर के बाहर हैं। चैनलों और पैपराजी के 200 मिस काल्स।’ उनके इस ट्वीट को पीएम मोदी के लिए जवाब माना जा रहा था।
PTs : New problem: when publicity relentlessly seeks a politician. 30 OVs outside the house, 200 missed calls from channels and paparazzis ?
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 29, 2016
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि, ‘प्रेस्टीट्यूट्स हर रोज जानबूझकर झूठी कहानियां बनाते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि मैं उनके उकसावे में आकर जवाब दूंगा। हां, उन्हें ऐसी उम्मीद है।’ स्वामी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है और फिर कहता हूंऱ् चाहे कितनी भी आफत आए मैं मोदी के साथ हूं। मैं उनके हौसले की दाद देता हूं। कोई विदेशी ताकत उनको झुका नहीं सकती।
स्वामी ने कहा था अब करेंगे कम ट्वीट
- फोटो : Getty Images
स्वामी ने ट्विटर पर ही कहा था कि स्वामी ने अगले एक हफ्ते तक राम मंदिर, मैट्रिक्स सहित कई मामलों में व्यस्त रहने की बात करते हुए सोशल मीडिया में कम समय देंगे।
उन्होंने ट्वीट किया था कि अब उन्हें अपना ध्यान राम मंदिर, नेशनल हेराल्ड केस, स्वामी दयानंद सरस्वती की मंदिरों को सरकार केनियंत्रण से मुक्त रखने वाली याचिकाओं की वकालत करना, एयरसेल, मैक्सिस और चेन्नई सुपर किंग पर बैन और दूसरे मामलों पर समय चाहिए। इसलिए वह एक हफ्ते तक कम ट्वीट करेंगे।
Now Ram Temple, NH, Impleading in Swami Dayananda's WP in SC, Aircel Maxis, CSK ban etc requires me to concentrate. So few tweets for 1 week
— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 1, 2016
बता दें कि बीते दिनों दिए गए साक्षात्कार में राजन को हटाने की मांग करने वाले भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी को पीएम मोदी ने साफ लहजे में संकेत दे दिया था कि इस तरह की बयानबाजियों को वह आगे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि राजन को लेकर विवाद करने वाले उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। कोई भी व्यवस्था और पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता। पब्लिसिटी के शौक से किसी का भला नहीं होने वाला है।
Published By Rahul Sankrityayan