मेरठ के गंगानगर में ईद के मौके पर बहन की ससुराल पहुंचे भाई ने ईदी देने के बजाय बहन को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली बहन के गले में पड़े लॉकेट से टकराकर फिसल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई और मायके वाले फरार हो गए। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति द्वारा दी गई तहरीर पर इंचौली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इंचौली गांव के तेली मोहल्ला में अमीरूद्दीन का परिवार रहता है। अमरूद्दीन की पुत्री शबनम (35) का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व लखीपुरा निवासी इरफान पुत्र शौकत से हुआ था। करीब एक साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच तलाक हो गया था। कुछ दिनों पहले शबनम का इंचौली के कुरैशियान मोहल्ला निवासी अनीस से संपर्क हुआ और दोनों ने निकाह कर लिया।
अनीस भी शादीशुदा है और उसके नौ बच्चे हैं। शादी के बाद भी शबनम कुछ दिन मायके में रही। यह निकाह शबनम के भाई नदीम और मायके वालों को नागवार गुजरा था। जिसके चलते करीब एक सप्ताह पहले अनीस शबनम को अपने घर ले गया।