फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी का कटाक्ष- भाजपा के साथ रह गए तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा

Fri, 12 Jul 2019 05:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'गोवा और कश्मीर को देखने के बाद, मुझे लगता है कि अगर हम एक ही पार्टी के रूप में भाजपा के साथ रह गए तो देश का लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा।'
विज्ञापन


उन्होंने इसका उपाय भी बताया और लिखा, 'विपक्ष इटालियंस और उनकी संतान को पार्टी से हटने के लिए कहे। ममता इसके बाद एकजुट कांग्रेस की अध्यक्ष बनें। एनसीपी को भी कांग्रेस में विलय करना चाहिए।'



सुब्रमण्यम स्वामी का यह बयान ऐसे समय आया है जब कर्नाटक और गोवा में राजनीति चरम पर है। कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर अल्पमत में आने का संकट मडरा रहा है वहीं गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यही ट्रेंड आने वाले दिनों में राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें