फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- युद्ध की तैयारी करो और पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दो

Mon, 05 Feb 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Subramanian Swamy
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई फायरिंग पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आक्रामक तेवर दिखाये हैं। उन्होंने कहा कि वो शुरुआत से कहते आ रहे हैं कि युद्ध की तैयारी करो और पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दो। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। पाकिस्तान के आतंकियों से चीन भी परेशान है। चीन भी पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है। आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। 

पाकिस्तान ने रविवार को जम्मू कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलाबारी की। इसमें एक सैन्य अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए। फायरिंग की वजह से सीमा के 5 किमी के दायरे में 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें