फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: तैयारियों में कमी के लिए स्वामी ने जेटली को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 14 Nov 2016 07:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
नोटबंदी के मामले में तैयारियों में कमी के लिए भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदारी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि इस बहाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता कि मंत्रालय को योजना में दूर रखा गया था। 
विज्ञापन


हॉंग कॉंग के दैनिक अखबार साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने स्वामी के हवाले से कहा है, ‘मैं नोटबंदी की तैयारियों में कमी को देखकर चकित हूं। भाजपा की सरकार लगभग ढाई साल से सत्ता में है। वित्त मंत्री को इसके लिए पहले ही दिन से तैयारी करनी चाहिए थी।  यह तर्क देना आसान है कि मंत्रालय को इन बातों में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन इस तरह की आकस्मिक योजना के लिए इस बहाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता।’ 

गौरतलब है कि स्वामी इन दिनों हॉग कॉग में हैं और वे सोमवार को फॉरेन कॉरेस्पांडेंट क्लब में भारत में भ्रष्टाचार विरोध प्रयास पर वक्तव्य देंगे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस योजना के लिए सड़क किनारे कियोस्क लगाए जाने चाहिए थे। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कियोस्क की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। ये सारी बातें नोटबंदी योजना में शामिल होनी चाहिए थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी निशाना बनाया

Arun Jaitley - फोटो : AmarUjala
स्वामी आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर हमला बोलते रहे हैं। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी निशाना बनाया था। उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकार ने नोट बनाने में काम आने वाले कागज की आपूर्ति का ठेका लंदन की उसी कंपनी को दिया था, जो पाकिस्तान को भी नोट का कागज देती है। इस वजह से पाकिस्तान को नकली भारतीय करेंसी बनाने और आतंकियों को वित्तीय सहायता देने में मदद मिली। 

अब तक विदेश में खाता रखने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर स्वामी ने कहा कि यह सवाल मुझसे नहीं, बल्कि सीधे वित्त मंत्री से पूछिए। स्वामी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अब तक इस मामले में कुछ भी क्यों नहीं किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें