फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती बोलीं- सुब्रमण्यम स्वामी मेरे हीरो, राम मंदिर के वादे पर पूरा भरोसा

Sun, 05 Jun 2016 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी मेरे हीरो हैं और उन्हें सुब्रमण्यम स्वामी के इस वादे पर पूरा भरोसा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य इस वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगा। उमा भारती ने यह भी कहा कि बातचीत के जरिए भी राम मंदिर विवाद को सुलझाने को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


कभी राम जन्मभूमि आंदोलन का मुख्य चेहरा रहीं उमा भारती ने कहा, "मैं सुब्रमण्यम स्वामी का सम्मान करती हूं। वह आपातकाल के दिनों से मेरे हीरो हैं। उस समय जब आपातकाल लागू किया गया मैं 15-16 साल की थी। डॉक्टर स्वामी और जार्ज फर्नांडीज उस दौर से मेरे हीरो थे। स्वामी जो कहते हैं, उस पर मुझे पूरा विश्वास है।"

अप्रैल महीने में सुब्रमण्यम स्वामी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया था कि इस साल के अंत तक राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा। स्वामी ने विश्वास जताया था कि अगले साल सभी हिंदू रामनवमी की पूजा राम मंदिर में मनाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में उमा भारती के इस बयान की चर्चा तेजी से की जा रही है। एक तरफ इस विधानसभा चुनाव में भाजपा विकास  को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने की बात कह रही है। वहीं भाजपा नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा फिर से अयोध्या मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है।

हालांकि उमा भारती ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में उनको मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि अमित शाह की अगुवाई में भाजपा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में अपनी सरकार बनाने में सक्षम होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें