फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी ने खोला मोर्चा, कहा- आईटी सेल प्रमुख मालवीय को कल तक हटाए पार्टी

Wed, 09 Sep 2020 09:39 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Subramanian Swamy
विज्ञापन

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। बुधवार सुबह सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि अगर कल (गुरुवार) तक अमित मालवीय को नहीं हटाया गया, तो इसका मतलब ये होगा कि पार्टी मुझे नहीं बचाना चाहती है।

विज्ञापन



सुब्रमण्यम स्वामी मंगलवार से ही अमित मालवीय के खिलाफ ट्विटर पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। स्वामी ने लिखा कि अगर कल तक अमित मालवीय को भाजपा आईटी सेल से नहीं हटाया गया, तो इसका मतलब पार्टी मुझे डिफेंड नहीं करना चाहती है। अगर पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है जहां मैं अपनी राय रख सकूं तो मुझे ही खुद को डिफेंड करना होगा।
 

इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी भाजपा आईटी सेल के खिलाफ कई बार लिख चुके हैं। उन्होंने लिखा था कि भाजपा आईटी सेल दुष्ट हो चुकी है। आईटी सेल के कुछ सदस्य फर्जी आईडी बनाकर मुझ पर हमला कर रहे हैं। स्वामी ने कहा कि अगर मेरे प्रशंसक ऐसा करने पर उतरे तो इसका जिम्मेदार मैं नहीं रहूंगा, जैसे मुझपर हमला करने के लिए भाजपा को जिम्मेदार नहीं ठहाराया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित मालवीय की अध्यक्षता में भाजपा आईटी सेल उन्हें ही ट्रोल करने पर जुटी हुई है। यही नहीं स्वामी के अलावा कई दूसरों नेताओं ने अमित मालवीय पर आईटी सेल का गलत इस्तेमाल, प्रोपेगेंडा फैलाने और सोशल मीडिया पर निशाना साधने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें