फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मेरा दोस्त, आलोचना नहीं करता: सुब्रमण्यम स्वामी

Thu, 28 Dec 2017 04:39 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : PTI
विज्ञापन
बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बीबीसी हिंदी के साथ फेसबुक लाइव में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दोस्त हैं और वह उनकी आलोचना नहीं करते। बीबीसी संवाददाता सलमान रावी के साथ बातचीत में स्वामी ने राम मंदिर, अपने बयानों, धर्म और विवादों पर खुल कर बात की। हाल ही में उन्होंने कहा था कि जीडीपी आंकड़ों में हेर-फेर संभव है। भारत ने इसराइल के खिलाफ वोट किया तो स्वामी ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। 
विज्ञापन


पढ़िए बातचीत के दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा:

'मोदी मेरा दोस्त'
मैं मोदी के खिलाफ कभी नहीं बोलता हूं। वो मेरा दोस्त है। मैं जो कहता हूं उसे पार्टी चार-पांच महीने बाद लागू करती है। मैं पार्टी के हित में बोलता हूं। गुजरात में बहुमत आया है। मैंने 105 सीट कहा था, लेकिन 99 सीटें मिलीं। जिसने 150 कहा था उससे पूछो कि क्यों नहीं आईं। अगर उससे पूछोगे तो कह देगा कि जुमला है। 

क्या सुब्रमण्यम स्वामी हंसने से परहेज करते हैं? स्वामी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि वो संदर्भ पर निर्भर करता है। अगर कोई मूर्ख राजनीति में आएगा तो उन्हें दुख होगा। इस पर हंसी नहीं आती। 
विज्ञापन


स्वामी और क्या करते हैं?
कई लोग सोचते हैं कि मैं जो बोलता हूं उसके अलावा और क्या करता हूं। लोग ऐसा इसलिए सोचते हैं कि मैं जो करता हूं वो रूटीन है। मैं तो राजनीति को ही मनोरंजन मानता हूं। ऐसे में मुझे कुछ और करने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

मैंने पिछली फिल्म 'महात्मा गांधी' देखी थी। यह फिल्म अंग्रेजों ने ही बनाई थी। मेरे लिए रोमांटिक फिल्म का जमाना अब बचा नहीं है। मेरा कोई पसंदीदा अभिनेता नहीं है। एमजीआर को तो मैं मानता ही नहीं हूं। मेरा पंसदीदा क्रिकेटर सहवाग है और दूसरा धोनी है। हालांकि सहवाग बीच में फिसल गया। 

टू-जी पर क्या आपकी कोशिश नाकाम गई?
टू-जी को मैंने ही शुरू किया था। पहले हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। उस वक्त भी इसी तरह के सवाल किए गए थे। बाद में मैं सुप्रीम कोर्ट गया और वहां कितना बड़ा मुद्दा बना। हमारे देश में तीन स्तर के कोर्ट हैं। हम किसी में हारते हैं तो किसी में जीतते हैं। अभी कोर्ट का टू-जी पर जो फैसला आया है वो मूर्खतापूर्ण था। हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। 

जीडीपी के आंकड़े फर्जी

सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Twitter
पाश्चात्य कपड़े
मंत्रियों को विदेश में पश्चिमी कपड़े पहनकर नहीं जाना चाहिए। जब वो पश्चिमी कपड़े पहनकर जाते हैं तो उन्हें विदेशों में लोग वेटर समझते हैं। जो हीन भावना से ग्रसित होते हैं वो ही पाश्चात्य कपड़े पहनकर जाते हैं। महात्मा गांधी ने क्यों कहा था कि ब्रिटिश कपड़ों को जला दो? क्योंकि इससे हीन भावना आती है। 

जीडीपी के आंकड़े फर्जी 
सीएसओ के मेरे पिताजी संस्थापक रहे हैं। हमारी जीडीपी में दो तरह के डेटा हैं। एक होता है औपचारिक आंकड़ा दूसरा अनौपचारिक आंकड़ा। एक में संगठित क्षेत्र आते हैं जिनके पास सारे रिकॉर्ड होते हैं, दूसरे असंगठित क्षेत्र में आते हैं जिनके पास वास्तविक रिकॉर्ड नहीं होते। अनौपचारिक आंकड़ों के लिए नेशनल सैंपल सर्वे के जरिए डेटा जुटाए जाते हैं। मैंने यही कहा कि जब सर्वे ही नहीं हुआ तो डेटा कहां से आया? 

मैं दूसरों को पीड़ा देता हूं
मैं किसी से परेशान नहीं हुआ। मैंने दूसरों को परेशान किया है। मेरे बारे में कहा गया कि मैं आपातकाल में परेशान हुआ। पर सच तो यह है कि मैं इंदिरा गांधी को उल्लू बनाकर संसद पहुंच गया था। मेरे नाम पर वॉरंट, फरार का नोटिस, इंटरपोल का नोटिस, इनाम और 18 मुकदमे दायर किए गए थे। संसद में विदेश से पहुंचा था और वहां दो मिनट का भाषण देकर चला गया। पुलिस मुझे पकड़ नहीं सकी.

आतंकवादियों को अपने संगठन में लिया
मैंने वैसे लोगों को अपने संगठन में लिया है जो पहले आतंकवादी थे। जिन लड़कों से लोग परेशान थे उनको ठीक करने के लिए मुझसे आग्रह किया जाता था। मैंने ऐसे लोगों को रखा भी। अब्दुल रहमान लोध ऐसा ही व्यक्ति है जिसे जम्मू-कश्मीर में मैंने बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया है। 

मुझे लगता है कि कश्मीर से और बच्चों को सिविल सर्विस में आना चाहिए। ये हिन्दुस्तानी हैं और बाहर जा नहीं सकते। सब मुसलमानों के पूर्वज भी हिन्दू हैं। ये हमारे परिवार के हिस्सा हैं। मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं। देश विरोधियों को मैं घेरता हूं। हम सब एक डीएनए के हैं। 
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं?

सुब्रमण्यम स्वामी
भारत ने इसराइल के खिलाफ वोट कर बहुत बुरा किया
इसराइल पर भारत को खिलाफ में वोट नहीं करना चाहिए था। मुझे बहुत बुरा लगा। इससे तो हमने एक मौका खो दिया। अगर हम समर्थन में वोट करते तो अमरीका हमें एशिया में बड़ी जिम्मेदारी सौंपता। 

मोदी मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं
ये सवाल तो मोदी से पूछना चाहिए। मैंने कभी मंत्री पद मांगा भी नहीं। मैं अगर मांगता तो जवाब भी देता। मैंने तो सांसदी के लिए भी नहीं कहा था। 

भगवा क्यों नहीं पहनते?
हिन्दू धर्म में सफेद वस्त्र भी पहना जाता है। श्री श्री रविशंकर तो सफेद ही पहनते हैं। बाबा रामदेव भगवा पहनते हैं। 

मंदिर कब बनेगा?
हम दिवाली मनाने के लिए वहां व्यवस्था कर देंगे। दिवाली तक मंदिर बन जाएगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड कहता है कि उसकी प्रॉपर्टी है। ये नहीं कहता है कि वहां मस्जिद थी। वो मस्जिद की मांग नहीं करता है। मैं तो कहता हूं अयोध्या में पूजा करना हमारा मूलभूत अधिकार है। जाहिर है प्रॉपर्टी नहीं जीतेगी, पूजा करने के अधिकार को जीत मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें