फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से मिलेंगे सुब्रमण्यम स्वामी, करेंगे राम मंदिर पर चर्चा

Tue, 04 Apr 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
बार-बार राम मंदिर का मुद्दा उठाने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी इस मामले को लेकर फिर चर्चा में हैं। स्वामी ने कहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि भले ही ये हमारी आधिकारिक बैठक न हो, लेकिन मैं सीएम से मिलने के बाद राममंदिर के मुद्दे पर चर्चा जरूर करूंगा। एक दिन पहले ही आरएसएस के मुखपत्र में प्रकाशित सीएम योगी के पहले इंटरव्यू में उन्होंने सालों से लंबित अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह की वकालत की। उन्होंने कहा कि ये मामला संवेदनशील और लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मामला है।

आपको बता दें कि इससे पहले स्वामी राम मंदिर के मामले पर कह चुके हैं कि अगर बातचीत से राम मंदिर विवाद नहीं सुलझा तो इसके लिए वो नए कानून लाएंगे। उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा था कि 2018 तक बीजेपी संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में बहुमत में आ जाएगी। इसके बाद संसद में इसके लिए कानून लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें