फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बॉस: IPS अधिकारी सुबोध कुमार जयसवाल ने संभाला सीबीआई चीफ का चार्ज, दो साल का होगा कार्यकाल

Wed, 26 May 2021 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी।
विज्ञापन
सुबोध कुमार जायसवाल, निदेशक ,सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का पद संभाल लिया।  सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा की जगह ली है। जायसवाल को दो साल के लिए सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक थे। वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही थी। सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा को शुक्ला का कार्यकाल पूरा होने के बाद एजेंसी का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया था। सिन्हा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 

अधीर रंजन चौधरी ने चयन प्रक्रिया पर जताई थी आपत्ति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत तीन सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी इस समिति के सदस्य हैं। बैठक के दौरान चौधरी ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पर आपत्ति जतायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें