फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: जंगल के बजाय शहरी इलाके में लगने वाली आग का धुआं ज्यादा खतरनाक, तीन गुना अधिक होती हैं मौतें

Sat, 22 Mar 2025 05:43 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।

सार

Study: शहरी के आसपास लगने वाली आग का धुआं जंगलों की आग से ज्यादा घातक होता है, जिससे समय से पहले मौतों की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है। इसमें जलती हुई इमारतों से निकलने वाले विषैले रसायन घनी आबादी को सीधे प्रभावित करते हैं। एक अध्ययन में यह जानकारी निकलकर सामने आई है। 
 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी क्षेत्रों में लगने वाली आग से उठने वाला धुआं दूरदराज के जंगलों में लगी आग की तुलना में अधिक जानलेवा और खतरनाक है। यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। यह निष्कर्ष यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आया है। इस शोध में वन्यभूमि-शहरी इंटरफेस (डब्ल्यूयूआई) आग के डाटा और उन्नत कंप्यूटर मॉडलिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।

विज्ञापन


शोध के अनुसार जंगलों से सटे शहरी इलाकों में लगने वाली आग से निकलने वाले धुएं से होने वाली समय से पहले मौतों की संभावना सामान्य जंगल की आग की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक होती है। इसका कारण यह है कि ऐसी आग और उससे निकलने वाले प्रदूषक सीधे आबादी वाले क्षेत्रों के करीब होते हैं। भले ही डब्ल्यूयूआई आग से वैश्विक स्तर पर कम प्रदूषण फैलता हो, लेकिन इसका प्रभाव गंभीर होता है क्योंकि यह घनी आबादी को प्रभावित करता है। वन्यभूमि शहरी इंटरफेस उन इलाकों को कहा जाता है जहां जंगल और शहरी क्षेत्र आपस में मिलते हैं। ये क्षेत्र लगातार बढ़ रहे हैं और अब दुनिया की कुल भूमि का लगभग पांच फीसदी हिस्सा हो चुके हैं। ये अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में फैले हुए हैं। इन क्षेत्रों में आग तेजी से विनाशकारी हो रही है।

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: सीएम नायडू बोले- मंदिर में केवल हिंदू करेंगे काम, अन्य धर्म के लोगों का किया जाएगा स्थानांतरण
विज्ञापन


इसलिए अधिक घातक होती है डब्ल्यूयूआई आग
शोधकर्ताओं के अनुसार डब्ल्यूयूआई आग से निकलने वाले धुएं में विषैले तत्व अधिक होते हैं क्योंकि इसमें पेड़ों और वनस्पतियों के साथ-साथ इमारतों, घरों और अन्य संरचनाओं की सामग्री भी जलती है। ये जलती हुई संरचनाएं कई हानिकारक रसायन छोड़ती हैं, जो हवा में मिलकर अधिक जहरीला धुआं बनाते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य पर प्रभाव...
शोधकर्ताओं ने मॉडल के जरिए कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे रासायनिक ट्रेसर का विश्लेषण कर यह समझा गया कि डब्ल्यूयूआई आग और सामान्य जंगल की आग से निकलने वाले प्रदूषण में क्या अंतर है। 2020 में छह महाद्वीपों में सभी आग से होने वाले कुल उत्सर्जन में डब्ल्यूयूआई आग की हिस्सेदारी केवल 3.1 फीसदी थी। लेकिन इसकी वजह से समय से पहले होने वाली मौतों में इसका योगदान 8.8 फीसदी रहा, क्योंकि इस तरह की आग से निकलने वाले धुएं का सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें