एक अध्ययन में सामने आया है होटल, एयरपोर्ट, लाइब्रेरी और यहां तक कि कार्यस्थल में भी हर तीन में से एक भारतीय फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल वयस्क सामग्री देखने में करता है।
एंटीवायरस बनाने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी नॉर्टन के मुताबिक, इस वैश्विक अध्ययन में 1000 भारतीयों की प्रतिक्रिया में पाया गया कि हर तीन में से एक भारतीय सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल वयस्क सामग्री देखने में करता है।
49 फीसदी भारतीयों ने माना कि वह होटल, 46 ने माना कि वह दोस्तों के घर, 36 फीसदी कैफे और 44 फीसदी ने माना कि वह कार्यस्थल पर फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल वयस्क सामग्री देखने में करते हैं।
दिलचस्प यह है कि 34 फीसदी भारतीयों ने बस और रेलवे स्टेशनों व 31 फीसदी ने माना कि वह वयस्क सामग्री देखने के लिए गलियों में मिलने वाले फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर चुके हैं।
हालांकि अध्ययन में यह भी सामने आया है कि सिर्फ भारतीय यह व्यवहार रखने वाले अकेले नहीं है। वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने वाला हर छह में से एक व्यक्ति वयस्क सामग्री देखता है। इस अध्ययन में जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, ब्राजील, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों के लोगों को भी शामिल किया गया।