फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण: पेड़-पौधे बढ़ने के साथ गिरता है तापमान, हरियाली बढ़ाकर बचाई जा सकती हैं लाखों जानें

Thu, 08 May 2025 04:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबर्न के वैज्ञानिकों के इस इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य यह था कि दुनिया के 11,534 शहरी क्षेत्रों में 2000 से 2019 के बीच हरियाली में संभावित वृद्धि के आधार पर गर्मी से जुड़ी मृत्यु दर में संभावित कमी का अनुमान लगाया जा सके। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 53 देशों के 830 स्थानों से जुटाए गए मौसम और मृत्यु दर से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया।
विज्ञापन
हरियाली। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर के शहरों में अगर हरियाली को 30 फीसदी तक बढ़ा दिया गया होता तो गर्मी से जुड़ी लगभग 11.6 लाख मौतों को रोका जा सकता था। यह खुलासा एक अध्ययन में सामने आया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबर्न के वैज्ञानिकों के इस इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य यह था कि दुनिया के 11,534 शहरी क्षेत्रों में 2000 से 2019 के बीच हरियाली में संभावित वृद्धि के आधार पर गर्मी से जुड़ी मृत्यु दर में संभावित कमी का अनुमान लगाया जा सके। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 53 देशों के 830 स्थानों से जुटाए गए मौसम और मृत्यु दर से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया।

ये भी पढ़ें: India-Iran: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा, एस जयशंकर से आज मिलेंगे अराघची
विज्ञापन

यह शोध ‘द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ’ नामक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। यह इस विषय में पहला अध्ययन है जो हरियाली द्वारा तापमान और सेहत पर होने वाले दोहरे प्रभाव, शीतलन और अन्य स्वास्थ्य लाभ को एक साथ मापता है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bengal: सीएम ममता बोलीं- आतंकवाद के खिलाफ जंग में सभी साथ, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं होना चाहिए

हरियाली रोकेगी मृत्यु दर
शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि भविष्य में यदि शहरी हरियाली का पर्याप्त विकास नहीं हुआ तो गर्मी के कारण होने वाली मृत्यु दर की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उदाहरण के लिए 2090-99 के दौरान दक्षिण पूर्व एशिया में हीट-रिलेटेड मृत्यु दर 16.7 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें