फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: दक्षिणपंथी सोच को बढ़ा रहा ट्विटर, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक ताजा शोध में खुलासा

Thu, 23 Dec 2021 06:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ट्विटर के लिए काम कर रहा एल्गोरिदम दक्षिणपंथी राजनेताओं के विचारों को सबसे ज्यादा तेजी से फैला रहा है। यह खुलासा कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक ताजा शोध में हुआ है। इसके अनुसार दक्षिणपंथी विचारों को ट्विटर वामपंथी विचारों वाले ट्वीट से कहीं ज्यादा तेजी से फैला रहा है। ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म इन एल्गोरिदम का उपयोग यूजर्स तक खास सामग्री पहुंचाने में करते हैं। उनसे उम्मीद की जाती है कि वे इस मामले में निष्पक्ष रहेंगे।

विज्ञापन


पूर्व में हुए वैज्ञानिक अध्ययनों में साबित हुआ है कि किसी यूजर को एक खास तरह की जानकारियां आदि अगर बार-बार दिखाई, पढ़ाई और सुनाई जाएं, तो उसके विचारों और मत को बदला या प्रभावित किया जा सकता है। ताजा अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फेरेंक हुसजर की टीम ने ट्विटर के करीब 20 लाख यूजर्स के अकाउंट्स में से सैंपल विश्लेषण किया। इनमें कुछ अकाउंट्स पर्सनलाइजेशन से चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें