फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result को लेकर न हों चिंतित, इस टोल फ्री नंबर पर बात कीजिए और हो जाइए रिलेक्स

Sat, 26 May 2018 03:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शनिवार को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है। नतीजों के बाद छात्रों को होने वाले तनाव को दूर करने के लिए शनिवार से ही बोर्ड काउंसलिंग भी शुरू करेगा। सीबीएसई केंद्रीयकृत टोल फ्री नंबर के जरिये काउंसलिंग की सुविधा छात्रों को 26 मई से 9 जून तक मिलेगी। टोल फ्री नंबर की मदद से देश-विदेश के छात्र कहीं से भी किसी भी काउंसलर से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

विज्ञापन


टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर विशेषज्ञों से ले सकेंगे परामर्श

छात्र टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 के जरिये हेल्पलाइन पर मौजूद विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। इस नंबर पर छात्रों के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक निशुल्क काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस नंबर पर फोन ऑपरेटर बच्चों के सामान्य प्रश्नों के जवाब देंगे, जबकि काउंसलर छात्रों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान करेंगे। 

69 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर व मनोवैज्ञानिक टेली काउंसलिंग पर उपलब्ध होंगे। इनमें से 49 भारत में व 20 काउंसलर व प्रिंसिपल नेपाल, जापान, सऊदी अरब, यूएई व कुवैत में हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। वहीं तनाव से लड़ने की तकनीक सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in से भी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें