फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा मंत्री बोले, बच्चों को विद्रोही स्वभाव का होना चाहिए

Thu, 07 Jul 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
नए-नए शिक्षा मंत्री बने प्रकाश जावड़ेकर ने पदभार संभालते ही काम करना शुरू कर दिया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि, 'भारत शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ रहा है। बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए स्कूलों में हतोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन


इस तरह की हरकतों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।' मोदी सरकार की शिक्षा नीतियों की तारीफ करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा कि, 'सरकार शिक्षा क्षेत्र में इनोवेशन पर फोकस कर रही है।

हम शिक्षा में इसलिए पिछड़ रहे हैं क्योंकि हम छात्रों को प्रश्न नहीं पूछने देते। बच्चों कि जिज्ञासा को बढ़ावा नहीं देते। बच्चे स्कूल में सवाल करते हैं तो उन्हें बिठा दिया जाता है। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी जिज्ञासा शान्त करने का मौका देना चाहिए, बच्चों को भी विद्रोही स्वभाव का होना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन अब इस तरह की हरकतों को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा।' जावड़ेकर ने कहा कि जब हम बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेंगे तो इनोवेशन अपने आप होंगे। प्रकाश जावड़ेकर आनंद बाजार पत्रिका द्वारा आयोजित इन्फोकॉम 2016 में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा है कि आईटी के क्षेत्र में विकास ने मीडिया जगत में क्रांति ला दी है। आपको बता दें कि केंद्र में पर्यावरण मंत्री रहे प्रकाश जावड़ेकर ने आज मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने चुनौतियों को अवसरों में बदलने का वादा किया।

प्रकाश जावड़ेकर इससे पहले मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री थे। उन्हें मंगलवार को मंत्रिमंडल में हुए बड़े फेरबदल के बाद कैबिनेट रैंक दिया गया था। प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्थान लिया है, जिन्हें अब कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें