फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: 'सार्वजनिक स्थलों के वाई-फाई से अपना ईमेल व नेट बैंकिंग न खोलें विद्यार्थी', बढ़ते साइबर अपराध पर यूजीसी

Thu, 26 Dec 2024 04:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय साइबर ठगी के खिलाफ अभियान में सभी शिक्षण संस्थानों को शामिल कर रहा है। इसका मकसद विशेषज्ञों की ओर से तैयार साइबर हाईजीन बुकलेट की मदद से विद्यार्थियों को सतर्क करना है।
विज्ञापन
UGC - फोटो : x/@ugc_india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थलों के वाई-फाई से ईमेल और नेट बैंकिंग अकाउंट न खोलने की सलाह दी है। आयोग के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर लगे यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट से मोबाइल चार्ज करने पर भी अकाउंट हैक हो सकता है।
विज्ञापन


ठगी के खिलाफ अभियान में शामिल होंगे शिक्षण संस्थान
केंद्रीय गृह मंत्रालय साइबर ठगी के खिलाफ अभियान में सभी शिक्षण संस्थानों को शामिल कर रहा है। इसका मकसद विशेषज्ञों की ओर से तैयार साइबर हाईजीन बुकलेट की मदद से विद्यार्थियों को सतर्क करना है। गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है।

इसमें कहा गया है कि सभी ईमेल व अटैचमेंट को ध्यान से खोलना चाहिए। मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल प्ले स्टोर, एप स्टोर या अाधिकारिक वेबसाइट से ही अधिकृत सॉफ्टवेयर अपलोड करें। समय-समय पर अपने मोबाइल या लैपटॉप का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें। अपनी जरूरी कार्यों की फाइल का समय-समय पर बैकअप लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें