मद्रास आईआईटी में बीफ फेस्ट के आयोजन में हिस्सा लेने वाले केरल के छात्र की जमकर पिटाई और केंद्र सरकार द्वारा पशु वध पर प्रतिबंध लगने वाले फैसले के खिलाफ रेवलूशनेरी स्टूटेंस एंट यूथ फ्रंट के छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बीफ फेस्ट के आरोपी छात्र को कैंपस में ही दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
गौरतलब है कि केरल के कुछ छात्रों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए द प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टु एनिमल्स (रेगुलेशन ऑफ लाइवस्टॉक मार्केट्स) नियम 2017 के नोटिफाई करने के विरोध में आईआईटी कैंपस में ही बीफफेस्ट का आयोजन किया था। इसमें सीपीआई, कांग्रेस समर्थित छात्र गुटों के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 26 मई को द प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टु एनिमल्स (रेगुलेशन ऑफ लाइवस्टॉक मार्केट्स) नियम 2017 के तहत नोटिफाई किया था। इसके तहत पशु बाजारों से कटान के लिए पशुओं की खरीद फरोख्त पर रोक लग गई थी। इसके खिलाफ केरल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरेआम बछड़े का वध कर मांस वितरण किया था।