अपने छह दिवसीय चार देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के बाद दूसरे दिन स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे। स्पेन की राजधानी पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि ‘स्पेन पहुंच गया जिसके साथ ही एक बेहद महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत की जिसका उद्देश्य स्पेन के साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर करना है।’
Landed in Spain, marking the start of a very important visit aimed at improving economic and cultural relations with Spain. pic.twitter.com/xXOuuZv9tl
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2017
उन्होंने ट्विटर पर अंग्रेजी और स्पैनिश में लिखकर अपनी स्पेन यात्रा का जिक्र किया। स्पेन की राजधानी मैड्रिड के एक होटल में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि 1988 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला स्पेन दौरा है।
#WATCH: PM Narendra Modi meets people outside the hotel in Madrid(Spain) pic.twitter.com/JpGpq54AIQ
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वागले ने ट्विटर पर बताया कि ‘होला ऐस्पाना। पीएम मोदी मैड्रिड पहुंच गए, करीब तीन दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। स्पैनिश विदेश मंत्री ने पीएम की अगवानी की।’
पीएम की चार देशों की यात्रा का उदे्श्य आपसी आर्थिक संबधों को बढ़ावा देना और उन देशों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करना है।