फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद मुखिया ने चली बड़ी सियासी चाल, भाजपा और बसपा को पटखनी देने की कोशिश

Fri, 10 Jun 2016 10:36 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अब 11 के बाद वार्ता के परवान चढने की उम्मीद - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
रालोद मुखिया अजित सिंह ने राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए यूपी में कांग्रेस और सपा को समर्थन देकर दूर की चाल चली है। छोटे चौधरी का यह नया कदम सूबे में नई सियासी दोस्ती की जमीन तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रालोद की रणनीति अपना जनाधार पुख्ता करने के लिए, खुद को भाजपा विरोधी साबित करने और सेक्युलर ताकतों के साथ खड़ा दिखाने की भी है।
विज्ञापन


11 जून को होने वाला राज्यसभा चुनाव सूबे में नए सियासी मंच का आधार बन सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में सपा और कांग्रेस को जीतने के लिए मदद की जरूरत थी। अजित सिंह ने यह मदद आसानी से मुहैया करा दी। अजित सिंह ने समय को पहचाना और सपा और कांग्रेस को एक मंच पर लाकर भाजपा और बसपा को सूबे में होने वाले 2017 के चुनाव में पटखनी देने की रणनीति बना डाली। रालोद ने रणनीति के तहत सपा से अजित सिंह और कांग्रेस से जयंत चौधरी को बात करने का जिम्मा सौंपा है। 2017 के लिए  सपा और कांग्रेस के साथ संभावित दोस्ती का सकारात्मक रुख दिखने पर अजित सिंह  ने बिना देर किए राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में दोनों दलों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

अब माना जा रहा है कि रालोद के इस अहसान का बदला सपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर उतार सकते हैं। रालोद के रणनीतिकारों का कहना है कि यूपी में गैर भाजपा और बसपा सियासी गठबंधन की जरुरत महसूस की जा रही है। रालोद की तरफ से यह जानकारी मिल रही है कि मुजफ्फरनगर दंगे के बाद यूपी में दरका जाट मुसलिम गठजोड़ भी इससे मजबूत किया जा सकता है। रालोद संदेश देना चाहता है कि उसने राजयसभा चुनाव में भाजपा जैसे दल को छोड़कर सेक्युलर दल सपा और कांग्रेस को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2017 के लिए रालोद मुखिया अजित सिंह, सपा नेता मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की एक दौर की वार्ता हो चुकी है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और रालोद के युवा चेहरा जयंत चौधरी की मीटिंग भी हो गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों में लगातार संपर्क बना हुआ है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के बाद यूपी में चुनावी समीकरणों का बदलना तय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें