रेल मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
नीट और जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का समर्थन करते हुए रेलवे ने उन्हें और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दिनों में मुंबई में विशेष उपनगरीय सेवाओं से यात्रा करने की अनुमति दी है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने सामान्य यात्रियों से इस दौरान यात्रा न करने का अनुरोध किया है।
मंत्रालय ने इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर अपने अभिभावक के साथ इपनगरीय स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। स्टेशन और सुरक्षा अधिकारियों से छात्रों को प्रवेश देने को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। उनकी सुविधा के लिए महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे।