फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर शराबी द्वारा कथित तौर पर एक कॉलिज छात्रा को छेड़ने का मामला सामने आया है। मामला 24 सितंबर, 2018 का है। 24 वर्षीय छात्रा अंधेरी से कुलाबा एक सेमिनार में शिरकत करने जा रही थी। छात्रा ने देखा कि एक व्यक्ति उसे काफी देर से घूर रहा है। 

विज्ञापन


जब छात्रा उस व्यक्ति के पास से गुजरी तो वो उसे गलत जगह पर टच करने लगा। लड़की घबरा गई और उसने तुरंत अलार्म बजा दिया। अलार्म बजते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जा रहा है कि अपराधी नशे में धुत था, गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने हाथ पर ब्लेड मार लिया। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपों के साथ उसके खिलाफ आत्महत्या करने की धारा भी लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें