फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Visa : अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों को दी राहत, कहा- वीजा जारी करने के मामले में एक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल की उम्मीद

Tue, 07 Jun 2022 04:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी मिशन ने मंगलवार को  'स्टुडेंट वीजा डे' आयोजित किया। दूतावास ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी दूतावास और चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई में महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने 2,500 से अधिक भारतीय छात्र वीजा आवेदकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
वीजा के लिए भारतीय छात्रों को अमेरिकी दूतावास ने दी राहत - फोटो : अमेरिकी दूतावास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की भारत में उप राजदूत पेट्रीसिया लैसिना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका इस गर्मी में भारतीय छात्रों को वीजा जारी करने के मामले में एक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल की उम्मीद कर रहा है। 
विज्ञापन


पिछले साल अमेरिका ने 62,000 भारतीय छात्रों के लिए वीजा जारी किया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल दूतावास ने स्टुडेंट वीजा के लिए 1,00,000 अपॉइंटमेंट खोली हैं। 

अमेरिकी दूतावास में 'स्टुडेंट वीजा डे' के मौके पर लैसीना ने कहा, '' कोविड-19 महामारी के बावजूद मिशन इंडिया ने 2021 में पहले से कहीं अधिक वीजा जारी किए। इस गर्मी में हम एक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग छात्र सत्र की उम्मीद कर रहे हैं।" 
विज्ञापन


लैसीना ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका अपने शैक्षणिक संस्थानों और समुदायों में समृद्ध योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को बहुत महत्व देता है। खासतौर पर भारत में यह सच्चाई है। भारतीय, संयुक्त राज्य में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं।"

भारत में अमेरिकी मिशन ने मंगलवार को अपना छठा वार्षिक 'स्टुडेंट वीजा डे' आयोजित किया। दूतावास ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी दूतावास और चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई में महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने 2,500 से अधिक भारतीय छात्र वीजा आवेदकों का साक्षात्कार लिया। 

भारत में कांसुलर मामलों के मंत्री डॉन हेफ्लिन ने कहा, ''इस गर्मी में वीजा के लिए हम और अधिक छात्र आवेदकों का साक्षात्कार लेंगे। हम भारतीय छात्रों के लिए पिछले साल के 62,000 वीजा के रिकॉर्ड को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

डॉन हेफ्लिन ने कहा, "हम वीजा के लिए आज कई छात्रों का साक्षात्कार ले रहे हैं। हमने एक अच्छी शुरुआत की है। इस साल दूतावास ने स्टुडेंट वीजा के लिए 1,00,000 नियुक्तियां खोली हैं।"

लैसीना और भारत में अमेरिका के सभी महावाणिज्य दूतों ने वीजा हासिल करने वाले आवेदकों को बधाई दी। लैसीना ने कहा, आज हम अमेरिका-भारत संबंधों को आकार देने में भारतीय छात्रों के योगदान को जानते हैं।

दूतावास ने कहा कि इस साल 2,00,000 से अधिक भारतीय छात्र अमेरिकी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे हैं जो अमेरिका में 20 प्रतिशत से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें