फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पीट पीटकर क्लास में ले ली साथी की जान

Sun, 09 Oct 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौराबादशाहपुर (जौनपुर)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
ग्रामोदय इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्रों ने आपसी विवाद में पीट-पीटकर एक छात्र की हत्या कर दी। इससे गुस्साए घर वाले और ग्रामीणों ने गौराबादशाहपुर बाजार में शव रखकर जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और समझा-बुझाकर आधे घंटे में जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत पांच छात्रों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई। 

बंजारेपुर गांव निवासी राशिद अंसारी का पुत्र अल्तमस (14) ग्रामोदय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। बताया जा रहा कि उसी कक्षा के दूसरे सेक्शन में पढ़ने वाले छात्रों से उसका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी उनके बीच हाथापाई हुई थी। शनिवार को अल्तमस कक्षा में मौजूद था, तभी चार-पांच छात्र आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह अचेत हो गया तो आरोपी फरार हो गए। शोर सुनकर शिक्षक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक छात्र का शव लेकर उसके घर पहुंचे तो खलबली मच गई

- फोटो : demo pic
प्रधानाचार्य विनोद राय ने आनन-फानन में जीप से अल्तमस को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षक छात्र का शव लेकर उसके घर पहुंचे तो खलबली मच गई। आक्रोशित घरवाले सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शव लेकर गौराबादशाहपुर बाजार पहुंचे और जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। 

सूचना मिलते ही चंदवक, लाइन बाजार, और नगर कोतवाली की फोर्स पहुंच गई। एसपी सिटी रामजी सिंह यादव, सीओ राजकुमार पांडेय ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। राशिद अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी अतुल सक्सेना ने भी स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। 

एसपी अतुल सक्सेना ने कहा कि आपसी विवाद में हुई मारपीट में छात्र की जान गई है। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें