फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Found Dead In Hostel: गोवा के BITS पिलानी परिसर के छात्रावास में मृत मिला छात्र; पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 17 Aug 2025 01:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी कुशाग्र जैन वास्को स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स)-पिलानी परिसर में अर्थशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान के तृतीय वर्ष का छात्र था। छात्रों के बयान के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र ने पिछली रात अपने कमरे में लौटने से पहले परिसर में टेबल टेनिस खेला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के बिट्स पिलानी परिसर का एक 20 साल का छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र कुशाग्र जैन शनिवार सुबह करीब 11 बजे दक्षिण गोवा जिले के वास्को स्थित छात्रावास के कमरे में अपने बिस्तर पर करवट लेकर लेटा हुआ पाया गया। बाद में पता चला कि उसकी सांसें ही नहीं चल रही हैं।

विज्ञापन


शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया
उन्होंने कहा, 'हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।' उन्होंने आगे बताया कि वर्ना पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था कुशाग्र जैन
उत्तर प्रदेश के मूल निवासी कुशाग्र जैन, वास्को स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स)-पिलानी परिसर में अर्थशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान के तृतीय वर्ष के छात्र थे। छात्रों के बयान के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र ने पिछली रात अपने कमरे में लौटने से पहले परिसर में टेबल टेनिस खेला था।
विज्ञापन


'कमरा अंदर से बंद था'
अधिकारी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था और शनिवार सुबह जब उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो अधिकारियों को सूचित किया गया, जिन्होंने दरवाजा तोड़ा और उसे मृत पाया।

'छात्र की मृत्यु से बेहद दुखी'
एक मीडिया बयान में BITS पिलानी ने कहा कि वे अपने एक छात्र की मृत्यु से बेहद दुखी हैं। बयान में कहा गया, 'अर्थशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान के तृतीय वर्ष के छात्र कुशाग्र जैन (उत्तर प्रदेश के मूल निवासी) सुबह लगभग 11 बजे जब उनका कमरा खोला गया, तो उन्हें उनके बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि उनकी नींद में ही मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं।'

संवेदनाएं और प्रार्थनाएं कुशाग्र के परिवार के साथ
बयान में कहा गया है, 'एक युवा जीवन की क्षति एक अपूरणीय त्रासदी है। पूरा परिसर समुदाय गहरे सदमे और शोक में है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं कुशाग्र के परिवार, उनके दोस्तों और हमारे समुदाय के सभी सदस्यों के साथ हैं, जो इस अचानक हुई क्षति से प्रभावित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें