फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: प्लास्टिक सामग्री निर्माण इकाई में आग मामले में कार्रवाई, पांच की मौत के बाद मालिक और बेटा गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 01:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

पुलिस ने इमारत मालिक बालकृष्णय्या शेट्टी और उनके बेटे संदीप शेट्टी के खिलाफ अवैध निर्माण, सुरक्षा उपायों के अभाव और अग्नि सुरक्षा सावधानियों को लागू करने में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की प्लास्टिक सामग्री निर्माण इकाई में आग लगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि केआर मार्केट के पास एक प्लास्टिक सामग्री निर्माण इकाई में लगी भीषण आग के सिलसिले में इमारत मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आग में एक परिवार के चार लोगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने इमारत मालिक बालकृष्णय्या शेट्टी और उनके बेटे संदीप शेट्टी के खिलाफ अवैध निर्माण, सुरक्षा उपायों के अभाव और अग्नि सुरक्षा सावधानियों को लागू करने में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुई घटना?

  • इससे पहले शनिवार तड़के लगभग 2:30 बजे भूतल स्थित गोदाम में लगी आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई थी। 
  • अधिकांश लोग जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन एक परिवार अंदर फंस गया और उसकी मौत हो गई। 
  • लिस ने पीड़ितों की पहचान मदन सिंह (38) और संगीता (33) और उनके दो बच्चों मिथेश (7) और विहान (5) और उनके पड़ोसी सुरेश कुमार (26) के रूप में की है। 
  • मदन सिंह राजस्थान के मूल निवासी थे। उन्होंने लगभग 10 वर्षों से इस इमारत को किराए पर ले रखा था। 
  • वह एक छोटी सी फैक्ट्री चलाते थे, जहां प्लास्टिक के रसोई के सामान के साथ-साथ चटाई और स्टील के बर्तन भी बनाए जाते थे। 
  • वह इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहते थे। हलासुरु गेट पुलिस ने पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें