फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने दोस्तों को भेजा स्कूल छुट्टी का गलत मैसेज, डांट पड़ने पर की खुदकुशी

Tue, 11 Sep 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने मजाक के तौर पर अपने सहपाठियों को स्कूल की छुट्टी का एसएमएस भेजने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्र का शव उसके घर पर फंदे पर लटका पाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौवीं के छात्र ने कक्षा के अन्य सहपाठियों को स्कूल की छुट्टी का एसएमएस भेजा था। जिसके बाद 50 बच्चे स्कूल नहीं गए। एकसाथ 50 बच्चों की गैरहाजिरी पर स्कूल प्रशासन ने पूछताछ की। 

जिसके बाद छात्र और उसके माता-पिता को स्कूल में बुलाया गया और उसके इस तरह के रवैये को देखते हुए उसे बुरी तरह फटकार लगाई गई। जिसके बाद उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें