फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद केस: फेसबुक पर पीड़िता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर छात्र गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2019 06:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हैदाराबाद में महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के बारे में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के एक 18 वर्षीय छात्र को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने कहा कि छात्र ने 29 नवंबर को सोशल मीडिया पर टिप्पणी पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होने के बाद उसने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि एक दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान उसे गुंटूर से गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना पुलिस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तीन लोगों को पहले ही अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने सख्ती से लोगों को इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियों को पोस्ट करने और किसी भी तरह की अवमानना करने और बदनाम करने के लिए आगाह किया है। कमिश्नर ने कहा, अगर लोग ऐसा करते हैं तो उन्हें कानून के अनुसार गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें