फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के निजीकरण पर अभिजीत बनर्जी के बयान से सहमत नहीं: जयराम रमेश

Wed, 23 Oct 2019 09:55 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के बैंकों के निजीकरण को लेकर दिए गए बयानों से असहमति जताई है। बता दें कि मंगलवार को अभिजीत बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं अभिजीत बनर्जी के बौद्धिक कौशल से आश्चर्य में हूं, मैं उनसे दृढ़ता से असहमत हूं कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करना चाहिए। 

पीएम मोदी से मिलने के बाद बनर्जी ने कहा था कि सरकार को देश में बैंकिंग संकट से निपटने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करना चाहिए। उन्होंने देश में बैंकिंग संकट को भयावह करार दिया था। साथ ही इस स्थिति से निपटने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी को कम करने की बात कही थी।
विज्ञापन


अभिजीत बनर्जी ने कहा था कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी को 50 फीसदी से कम करनी चाहिए, ताकि बैंक केंद्रीय सतर्कता आयोग के दायरे से बाहर हो जाएं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें