फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU में धरना जारी, छठवें दिन भी शहर में तनाव बरकरार

Mon, 07 May 2018 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद पर छात्रों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। दूसरी ओर विवादित नारे लगाए जाने के बाद से मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग को लेकर एएमयू कैंपस में आकर उपद्रव करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं सांसद सतीश कुमार गौतम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएमयू छात्र पिछले छह दिनों से धरना पर बैठे हैं। रविवार रात में ही एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर एवं सचिव मो. फहद ने स्पष्ट कर दिया कि आरोपी दो छात्रों की गिरफ्तारी से ही धरना समाप्त होने वाला नहीं है। जब तक उपद्रव करने वाले हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। 

छात्र सांसद सतीश गौतम की गिरफ्तारी के साथ ही लोकसभा सदस्यता समाप्त करने, लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी का निलंबन एवं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं। सोमवार को धरना सभा को नेशनल एलायंस ऑफ पीपुल्स मूवमेंट के नेशनल कन्वीनर विमल भाई, भारत ज्ञान जत्था की सौम्या दत्ता एवं दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता जीशान आलम आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन


 दूसरी ओर बीती छह मई को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा भुजपुरा, बाबरी मंडी, चंदन शहीद रोड, काला महल, डाक खाना जयगंज, खाईडोरा में बाइकों से जुलूस निकाला था। इसमें कई विवादित नारे लगाए गए। एएमयू के खिलाफ भी खूब नारे लगाए गए। इसके बाद से शहर का माहौल ठीक नहीं है। मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें