Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: कार में आए पांच अज्ञात लोगों वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पत्थर फेंके। अधिकारियों ने बताया कि मस्के के सिर में चोट आई और उनको इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया।
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में मंगलवार तड़के कुछ लोगों ने वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पथराव किया। इसमें दिलीप मस्के के सिर में चोट लगने से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया। हिंगोली-कलमनुरी रोड पर सेल्सुरा पाटी इलाके में कार पर हमला किया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कार में आए पांच अज्ञात लोगों वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रत्याशी दिलीप मस्के की कार पर पत्थर फेंके। अधिकारियों ने बताया कि मस्के के सिर में चोट आई और उनको इलाज के लिए नांदेड़ ले जाया गया। मस्के कलमनुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं, जहां पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अनिल देशमुख की कार पर भी हुआ था पथराव
सोमवार रात को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर पथराव हुआ था। अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस दौरान वह घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की।नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्श पोद्दार ने बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे
उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत एकत्र करने के लिए गई। कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।