फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: विशाखापत्तनम में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन महीने में तीसरी बार ऐसी घटना

Thu, 06 Apr 2023 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश

सार

विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीने में तीसरी बार पथराव की घटना सामने आई है। बदमाशों द्वारा पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाखापत्तनम में बुधवार को एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने की घटना सामने आई है।  यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

तीन महीने में तीसरी घटना 

बता दें, यह पहली घटना नहीं है। विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीने में तीसरी बार पथराव की घटना सामने आई है। बदमाशों द्वारा पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। इसकी वजह से विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को निर्धारित प्रस्थान 05:45 बजे के बजाय 09:45 पर पुनर्निर्धारित किया गया। 

जनवरी में भी किया था पथराव

इससे पहले जनवरी में रखरखाव के दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी। डीआरएम के मुताबिक, विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। मंडल रेल प्रबंधक अनूप कुमार सत्पथी ने कहा था कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ संदिग्धों की पहचान की है। आरपीएफ उन पर नजर बनाए हुए है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की प्रारंभिक जांच से पता चला कि कंचारपालेम में कोच परिसर के पास खेल रहे कुछ युवाओं ने शरारत में ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया, जिससे उसकी खिड़की का शीशा टूट गया। विशाखापत्तनम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इलाके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें