फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: BJP विधायक का बेतुका बयान, बोले- ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं, अगर शाहजहां मुमताज से प्यार करते थे तो...

Thu, 06 Apr 2023 09:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
Rupjyoti Kurmi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के भाजपा नेता ने ताजमहल पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने ताजमहल को प्यार का प्रतीक मानने से इनकार कर दिया। दरअसल, भाजपा नेता और विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है। शाहजहां ने अपनी चौथी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया था। अगर वह मुमताज से प्यार करते थे, तो मुमताज की मौत के बाद तीन बार और शादी क्यों की।

विज्ञापन

 


इससे पहले भाजपा विधायक ने मंगलवार को ताजमहल और कुतुब मीनार जैसे स्मारकों को गिराने तक की बात कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से ताजमहल और कुतुब मीनार को तुरंत ध्वस्त करने का आग्रह करता हूं। इनकी जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिर बनने चाहिए। उन्होंने इसके लिए अपनी महीनों की तनख्वाह दान करने बात की थी।

चार बार के विधायक और कभी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक रहे रूपज्योति कुर्मी ने जून 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वे कांग्रेस के टिकट पर मरियानी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। भाजपा में शामिल होने के बाद रूपज्योति कुर्मी फिर से मरियानी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Padma Shri: पीएम मोदी से बोले कर्नाटक के मुस्लिम कलाकार-आपने मुझे गलत साबित किया, उम्मीद नहीं थी BJP सरकार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें