अहमदनगर जिले के शेवगांव मे रविवार रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 8 पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
हिंसा और पत्थरबाजी की घटना औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई है। हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर रविवार शाम को एक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक गुट ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे गुट की तरफ से भी पथराव किया गया और हिंसा भड़क गई।
शनिवार को अकोला में हुआ था पथराव
पहले भी हो चुकी हैं घटना
बीती 29 मार्च को भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प हुई थी। घटना के बाद वाहनों में आग भी लगा दी गई थी। साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया था। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसके ठीक एक दिन बाद किराडपुर में भी पत्थरबाजी की गई थी। पुलिस हालात काबू में करने के लिए पहुंची तो यहां पर पुलिस पर पथराव किया गया था। पुलिस की गाड़ियों तक को आग लगा दी गई थी।