फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पिछले साल के मुकाबले आधी हुई पत्थरबाजी की घटनाएं

Thu, 27 Jul 2017 11:18 AM IST
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ने बुधवार को कहा कि कश्मीर घाटी में पथराव की घटनाओं में बहुत कमी आई है। उन्होनें कहा कि इन घटनाओं में कमी अलगाववादियों और अन्य के खिलाफ सुरक्षा जांच एजेंसियों तथा सुरक्षा बलों की प्रभावशाली कार्रवाई से संभव हुई है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर ने कहा कि कश्मीर घाटी में पिछले साल पथराव की 1,590 घटनाएं दर्ज की गई थीं। जबकि इस साल ताजा आंकड़े के अनुसार 424 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल के मुकाबले आधी हैं। 

भटनागर ने कहा कहा कि इसके सफल होने के कई वजह हैं। इनमें NIA और सेना द्वारा अलगाववादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान प्रमुखता से है। उन्होनें कहा कि "हमने जम्मू-कश्मीर में हिंसक भीड़ की अनुमति नहीं दी है। साथ ही यह भी बताया कि सीआरपीएफ द्वारा इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में 75 आतंकियों की मौत हो चुकी है जबकि 252 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 118 हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'सीआरपीएफ, एनआईए के साथ अलगाववादियों और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में समन्वय रख रही है। हमारा आकलन है कि कश्मीर घाटी में स्थिति सुधरी है।' भटनागर ने कहा कि हम हिसंक भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण रखने में सक्षम रहें हैं। सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में 60 बटालियन तैनात कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें