फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में बाढ़ का कहर, बनासकांठा जिले में एक ही परिवार के 18 लोगों की मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : UNI
विज्ञापन
मानसून की दस्तक के साथ ही गुजरात में बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को गुजरात के बनासकांठा जिले का खरिया गांव बाढ़ की चपेट में आ गया। एक दिन में 18 लोगों के शव नदी से निकाले गए वो भी एक ही परिवार के। इसके साथ ही गुजरात में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए इलाके में रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


गांव के लोगों से सामने एक के बाद एक शव निकाले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मृतक ओबीसी कम्युनिटी के हैं। मृतक 18 लोगों में एक आठ साल की बच्ची और 8 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि खरिया समेत 30 गावों में प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। 

इन इलाकों में युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की तीन टीम, बीएसएफ और भारतीय एयरफोर्स के 10 हेलिकॉप्टर तैनात हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विशेष विमान से हवाई दौरा किया था। बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने बाढ़ में जान गंवाने मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत फंड से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की थी। इस हवाई दौरे में पीएम के साथ राज्य के सीएम विजय रुपानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें