फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विचारधारा पर डटे रहें': नासिक में कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की नसीहत; दिखाए मार्शल आर्ट्स के दांव

Wed, 02 Sep 2026 06:17 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिला स्तर के नेताओं से कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करें। गांधी ने ये बाते नासिक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन
राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित कांग्रेस के दस दिवसीय जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से कांग्रेस की विचारधारा पर मजबूती से कायम रहने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी छात्रों से भी बातचीत की और महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कुंभ मेले, किसानों की आत्महत्या, SIR प्रक्रिया और शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ किसानों के आंदोलन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।  

विज्ञापन


मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले चुके हैं राहुल 
जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के सत्र में शामिल होने पहुंचे गांधी ने प्रतिभागियों को कराटे और जुजुत्सु का डेमो भी दिया। राहुल गांधी खुद मार्शल आर्ट्स में रुचि रखते हैं और इसका प्रशिक्षण ले चुके हैं। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य आरिफ नसीम खान ने बताया कि राहुल गांधी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें संदेश दिया कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहना चाहिए और लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ना चाहिए। 

नासिक पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह नासिक पहुंचे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में जाने से पहले उन्होंने आदिवासी छात्रों से भी बातचीत की। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जुजुत्सु और कराटे का डेमो भी दिया। पदाधिकारी के मुताबिक, गांधी ने नेताओं से मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने की बात कही और बताया कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए दोनों स्तरों पर मजबूती जरूरी है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ महिला नेताओं का विरोध
नासिक की मेयर हिमगौरी अहेर-अडाके के नेतृत्व में भाजपा की अन्य महिला नेताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध करने का आरोप लगाया।

दस दिनों से चल रहा था प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि पिछले दस दिनों से करीब 80 जिला कांग्रेस इकाई अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे थे।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के सीईओ जीतेंद्र मिश्रा का पाकिस्तान कनेक्शन?: ऑपरेशन सिंदूर में निभाई भूमिका, एक फैसले ने बदला खेल
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि आज आखिरी दिन है और राहुल जी कैंप के समापन के लिए दिल्ली से आए हैं। इससे पहले उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। हमने नासिक कुंभ मेले, महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाले शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ किसानों के विरोध जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें