फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: दमदम छावनी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया हथियार तस्कर, दो पिस्तौलें और दो बंदूकें बरामद

Tue, 08 Nov 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आरोपी तपन साहा के पास से 7 मिलीमीटर की दो अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौलें और दो  बंदूकें भी बरामद की हैं। साहा के खिलाफ दमदम स्थित रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। इसका विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
हथियार तस्कर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दमदम सैन्य छावनी रेलवे स्टेशन से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास दो अर्द्ध स्वचालित पिस्तौलें और दो बंदूकें बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सोमवार शाम को की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 55 साल के तपन साहा के रूप में की गई। वह पश्चिम बंगाल के हाबरा के  मानसबाड़ी इलाके का रहने वाला है। 
आरोपी तपन साहा के पास से 7 मिलीमीटर की दो अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौलें और दो  बंदूकें भी बरामद की हैं। साहा के खिलाफ दमदम स्थित रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। इसका विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है। 
विज्ञापन


पहले अवैध दूरसंचार कारोबारी पकड़ा था
इससे पहले 19 अक्तूबर को कोलकाता एसटीएफ ने राज्य के तिलजला शिबताला इलाके में अवैध दूरसंचार कारोबार करने वाले  दो लोगों को हिरासत में लिया था। उनके पास से कई सिम बॉक्स, सिम कार्ड और अन्य गैजेट जब्त किए थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें