फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भी शुरू हुई मूर्ति की राजनीति, छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा छोटी करने पर बवाल

Wed, 07 Mar 2018 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद देश में शुरू हुई प्रतिमा तोड़ने की घटनाओं के बीच महाराष्ट्र में भी पुतले की राजनीति शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का मुद्दा उठा। कांग्रेस ने अरब सागर में बनाए जाने वाले स्मारक में शिवाजी महाराज की प्रतिमा छोटी करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया।

विधानसभा में एनसीपी के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक बनाया जाने वाला है। सरकार ने कहा था कि यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी लेकिन, स्मारक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा 160 मीटर से घटाकर 126 मीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने पुतले की ऊंचाई 126 फुट कम क्यों की। इस मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी सरकार की नीयत पर सवाल उठाया। इस मुद्दे पर भारी हंगामे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के आरोप को निराधार बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। प्रतिमा की ऊंचाई 160 मीटर होगी जबकि जहां प्रतिमा लगाई जाएगी उसका चबूतरा 32 मीटर होगा। लेकिन, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सरकार ने प्रतिमा की ऊंचाई घटाकर चबूतरे की ऊंचाई 84 मीटर करने का प्रस्ताव किया है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महत्व कम करने का प्रयास है जो सहन नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें