फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की मूर्तियों से छेड़छाड़ जारी, यूपी और राजस्थान में प्रतिमाओं से सिर गायब

Thu, 05 Apr 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियों से छेड़छाड़ का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजस्थान के अचरोल में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया है। कुछ अज्ञात लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई है।

विज्ञापन


अराजकतत्वों की इस हरकत के बाद गांव में तनाव फैल गया और लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। बात आगे बढ़ती इससे पहले पुलिस फोर्स और एसडीएम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले को संभाल लिया। लोगों को समझाया।

बताया गया कि एसडीएम ने क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा की जगह दूसरी मंगाई है। वहां पर नई प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं अराजकतत्वों की तलाश पुलिस कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजस्थान के राजसमंद नाथद्वारा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से सिर गायब कर दिया था।
विज्ञापन


हालांकि, राजस्थान में प्रतिमाओं से छेड़छाड़ को हाल ही में दलित समुदाय के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के कुछ घंटे बाद ही वहां लेनिन की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई थी। सोशल मीडिया पर इस मामले पर खूब चर्चा भी हुई थी।

इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई विचारधाराओं द्वारा समर्थित विभूतियों और राजनेताओं की मूर्तियों को तोड़ने और स्याही फेंके जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेनिन के बाद पेरियार, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें